20 business ideas, 20 बिज़नस 30 हजार से 50 हजार में शुरू करें
जैसा कि कहा जाता है कि एक बिजनेस शुरू करने के लिए केवल आइडियाज का होना ही जरूरी नहीं बल्कि जरूरी है उन आइडियाज को लागू करना। हालांकि बिजनेस में एंटर करने से पहले कुछ आकांक्षी संस्थापक अक्सर आइडियाज और इन्वेस्टमेंट को लेकर संघर्ष करते नजर आते हैं। आपके पास भले ही अनेकों आइडियाज क्यों न हों, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उन आइडियाज को प्रॉपर डायरेक्शन नहीं मिलती और आप अपने प्लान बदल लेते हैं। यही वह समय होता है जब अधिकांश महत्वाकांक्षी संस्थापक एक संतुलन खोजने के लिए संघर्ष करते हैं। एक बिजनेस शुरू करने के लिए अत्यधिक दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है, लेकिन आपको उद्यमी क्षेत्र में कदम रखने से पहले अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बहुत स्पष्ट होना चाहिए। इस समस्या को आसान बनाने के लिए, SMBStory ने ऐसे 20 लाभदायक मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस आइडियाज की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें आप कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। स्मार्टफोन के लिए टेम्पर्ड ग्लास (Tempered glass for smartphones) वैश्विक बाजार के सिकुड़ने के बावजूद भारत का स्मार्टफोन बाजार बढ़ रहा है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (...