Teaching tactics ( शिक्षण युक्तियाँ ) in hindi | शिक्षण युक्ति/सूत्र क्या है?
Teaching tactics (शिक्षण युक्तियाँ) शिक्षण युक्ति/सूत्र क्या है? शिक्षण का सूत्र : शिक्षण सूत्र को कामेनियस एवं हरबर्ट स्पेन्सर आदि ने अपने अनुभवों के आधार पर कुछ सामान्य नियम निर्धारित किये थे, जिन्हें बाद में शिक्षण सूत्र के नाम से जाना जाने लगा। अध्यापक की प्रभावशीलता विषय पर स्वामित्व तथा उसमें व्यावसायिक योग्यता होते हुए भी यह आवश्यक नहीं है कि वह छात्रों के लिए उपयोगी प्रमाणित हो। वास्तविक अर्थ महत्व अध्यापक वह है जो अपने ज्ञान तथा अनुभवों की व्याख्या छात्र के मस्तिष्क तक पहुंचा सके। छात्रों को उनकी रुचि एवं जिज्ञासा के अनुकूल ज्ञान की विभिन्न शाखाओं से परिचय प्राप्त कराना अध्यापक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में सम्मलित है। कक्षा के अंदर अध्यापक का मुख्य लक्ष्य होता है कि वह एक ऐसे वातावरण का सृजन करें जिसमें अधिक से अधिक सीखने की क्रियाएं तथा सीखने के अनुभव उत्पन्न किये जा सके। इस दृष्टि से मनोवैज्ञानिक खोजों के आधार पर शिक्षा शास्त्रियों ने कुछ शिक्षण सूत्रों को प्रतिपादित किया है। इन शिक्षण सूत्रों के उपयोग करने से शिक्षण क्रियाएं विद्यार्थियों के लिए सर्वाधिक रूप में उपय...